अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए मंदिर खोला गया. सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. जैसे ही मंदिर के द्वार खुले तो लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई. प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज सुबह पहली बार राम मंदिर में आरती की गयी.
दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी है और इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में लोग सरयू नदी में डुबकी लगाने भी पहुंचे हैं.
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इस मौके पर देश की कई जानी-मानी हस्तियां अयोध्या पहुंचीं और समारोह में हिस्सा लिया.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026