अयोध्या। पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर फूलों की बारिश की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में फूलों से भारी बास्केट दे फूल निकाल निकाल कर हर श्रमिक के पास जाकर फूल बरसाए। इतना ही नहीं श्रमिकों से मुलाकात कर के उनका हौसला बढ़ाया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा था। अब आपको पूरे देश का आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि अब आप लोगों को अपनी गति बढ़ानी होगी। इन श्रमिकों से पीएम मोदी खासतौर से मिले। श्रमिकों को कुर्सियों पर बैठाया गया। यहाँ पीएम मोदी श्रमिकों से मिलने पहुंचे। पीएम ने इन श्रमिकों पर फूलों की बारिश की। एक एक श्रमिक पर पीएम मोदी ने फूल बरसाए।
पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा था। अब आपको पूरे देश का आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि अब आप लोगों को अपनी गति बढ़ानी होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
-एजेंसी
- आगरा के बिजलीघर मार्केट में भीषण अग्निकांड: आधी रात रेडीमेड गारमेंट की दुकान जलकर खाक, बाल-बाल टला बड़ा हादसा - June 24, 2026
- आगरा में पर्यावरण का महाअभियान: सेक्टर-डी पार्क में जन कल्याण समिति ने बांटे 100 से अधिक औषधीय और फलदार पौधे - June 24, 2026
- आगरा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि: ‘हृदयंगम्-102’ के तहत काव्य पाठ और राष्ट्रवादी विचारों का हुआ समागम - June 24, 2026