उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश की राजधानी में भी बीते कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। सर्दी के सितम के कारण काफी दिनों से स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन क्लास संचालित हो रहे हैं। वहीं, ठंड को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी ने जिन विद्यालयों में सम्भव हो, वहां कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी की तरफ से कहा गया है कि, 27 जनवरी तक कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी/गैर सरकारी/प्राइवेट प्राइवेट विद्यालयों में जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय प्रातः 10 से अपराह्न 03 बजे के मध्य रखा जाएगा।
जिलाधिकारी के तरफ से निर्देश दिया गया है कि, जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं वहां पर विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु रूम हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी छात्र को बाहर या खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
इसके साथ ही कहा कि, विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
-एजेंसी
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026