हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मनाने के लिए सोमवार को पूरे राज्य में छुट्टी देने का एलान किया है.
राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा कि अयोध्या में राम लला प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव कर्मचारियों को मनाने देने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी विभाग, बोर्ड, निगम, स्कूल, यूनिवर्सिटी आदि में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है.
यही नहीं राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया, “कल प्राण-प्रतिष्ठा का दिन है. राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं. राम आदर्श हैं हम सब के, हिंदुस्तान की जनता के. राम संस्कृति हैं इस देश की.”
“मेरा यह मानना है कि केंद्र सरकार ने तो आधे दिन की छुट्टी की है. हम तो पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा कल के लिए करते हैं.”
सुक्खु ने कहा, “सभी हिमाचलवासियों से अनुरोध भी करेंगे कि वे अपने घरों में दीया भी जलाएं.”
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026