हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के बाबर रोड पर लगे साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग के पोस्टर चिपका दिए. हालांकि बाद में प्रशासन ने इन्हें हटा दिया.
हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एक बयान में कहा, “अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो चुका है. 22 जनवरी को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है. ऐसे में दिल्ली में बाबर रोड का अब क्या काम? हमारे कार्यकर्ताओं ने इस रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग रख दिया है.”
हिंदू सेना इससे पहले भी कई बार मुग़ल शासकों के नाम पर रखे गए मार्गों के साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपका चुकी है.
हिंदू सेना ने साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग के पोस्टर चिपकाये जाने का वीडियो भी जारी किया है.
हालांकि ये वीडियो सामने आने के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने साइन बोर्ड पर चिपकाये गए ये पोस्टर हटा दिए हैं.
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा है कि उनकी तरफ़ से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा रही है.
-एजेंसी
- आगरा में PWD की बड़ी लापरवाही: सड़क निर्माण के अगले दिन ही उखड़ी परत, भाजपा पार्षद राकेश कन्नोजिया ने खोला मोर्चा, जांच की मांग - June 28, 2026
- ताज एक्सप्रेस में सफर का सफरनामा बना ‘जंग का मैदान’: आगरा कैंट स्टेशन पर दो पक्षों के बीच हाथापाई, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा - June 28, 2026
- ताजमहल के साउथ गेट पर पर्यटकों को खींचने की होड़: दो एम्पोरियम संचालकों के बीच विवाद, दोनों तरफ से दर्ज हुए मुकदमे - June 28, 2026