यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 250 पदों को भरने के लिए फिलहाल, आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अब ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 23 जनवरी 2024 तक या उससे पहले अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, जिससे आवेदन पत्र भरने में कोई गड़बड़ी न हो।
इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तारीख: 08 जनवरी, 2024
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि: 23 जनवरी, 2024
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 23 जनवरी, 2024
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
देनी होगी ये फीस
इस वैकेंसी के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, PSGI कंपनियों के स्थायी कर्मचारियों को छोड़कर सभी आवेदकों को 1000 रुपये (सेवा शुल्क सहित आवेदन शुल्क) का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, पीएसजीआई कंपनियों के स्थायी कर्मचारियों को 250 रुपये (केवल सेवा शुल्क) फीस देनी होगी।
ये होनी चाहिए आयु
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को की न्यूनतम आयु 31.12.2023 तक 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 01.01.1994 से पहले और 31.12.2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
-एजेंसी
- आगरा में दीपोत्सव से पहले ही प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड; औसत AQI 188 पर पहुंचा, संजय प्लेस में हवा हुई सबसे ज्यादा जहरीली - November 8, 2026
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026