विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ कल होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल में व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं खेल पाएंगे। मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बारे में जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान 11 जनवरी से द्विपक्षीय श्रृंखला में आमने-सामने होंगे और सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि कोहली दूसरे और तीसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में शामिल होंगे जो क्रमशः 14 और 17 जनवरी को इंदौर और बेंगलुरु में होंगे।
पिछले हफ्ते राष्ट्रीय चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को 14 महीने बाद टी-20 टीम में शामिल किया है। जून में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत की यह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सीरीज है। सूत्रों की माने तो विराट कोहली अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का जन्मदिन होता है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से वह पहले टी-20 के लिए अनुपलब्ध हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही पारी की शुरु करेंगे।
पहले वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार
अफगानिस्तान का स्क्वॉड: इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद कबी, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीबुर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीनुल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदन नायब
-एजेंसी
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026