Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि भागवत सुनने से व्यक्ति धार्मिक होता है। जो धार्मिक है, वह संवेदनशील होगा। नौकरशाह (ब्यूरोक्रेट्स) धार्मिक हो जाएं तो विधवा पेंशन के लिए चक्कर नहीं लगवाएंगे। गरीब के घर में शौचालय बनवाने में रिश्वत नहीं मागेंगे। उनकी इस बात का करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया गया।
प्रो. बघेल शिव पैलेस पश्चिमपुरी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास देवी माहेश्वरी ‘श्री जी’ (वृंदावन धाम) से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धर्म अधर्म में धर्म की, पाप-पुण्य में पुण्य की, कदाचार-सदाचार में सदाचार की जीत होती है, इस भावना को जीवन में उतारें तो भागवत कथा सुनना सार्थक होगा। कथा को श्रवण करने देवतागण भी आते हैं, इसलिए उनका आशीर्वाद भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा- यह सौभाग्य की बात है कि श्रीमद भागवत के कुछ शब्द सुनने का अवसर मिला है। भागवत कथा प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक किसी भी पाठ्यक्रम में नहीं है। इसलिए आयोजक और व्यासपीठ नहीं होते तो भागवत कथा सामान्य ज्ञान की बात बनकर रह जाती। भागवत कथा कराना, सुनाना और सुनना भारत की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना है। इस दृष्टि से यह आयोजन बहुत बड़ा है। इससे पूर्व उनका सम्मान भी किया गया। कथाव्यास देवी माहेश्वरी ‘श्री जी’ ने कहा कि प्रो. एसपी सिंह बघेल पर ठाकुर जी की कृपा हुई है, उसी कारण भागवत कथा में आए हैं।
- Festival Event Glowing Crown Slot Road Gathering in UK - September 3, 2026
- Where Luck Meets Real Rewards for UK at Winplace Casino - September 1, 2026
- Få varje snurr att betyda på Flax Casino - September 1, 2026