आगरा: फतेहपुरसीकरी कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में मंगलवार की सुबह संविदाकर्मी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे की कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में तैनात संविदा कर्मी लक्ष्मण पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम नगला कोरई का रहने वाला था। वह सुबह नौ बजे प्रतिदिन की तरह बैंक में आ गया। बैंक खोलकर अंदर से शटर का ताला बंद कर लिया। शाखा में छत में लगे कुंडे से मफलर बांधकर फंदे पर लटक गया।
घटना की जानकारी अन्य बैंक कर्मियों के पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर को तोड़कर संविदा कर्मी लक्ष्मण का शव कुंदा से उतारा। संविदाकर्मी ने ये कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो सका है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत’: आगरा कॉलेज में सांसद नवीन जैन ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ - September 20, 2026
- ’भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा आगरा का कथा पंडाल: मोरारी बापू की रामकथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव - September 20, 2026
- चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिर्फ सड़कें नापते फिरेंगे - September 20, 2026