लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं।
मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करने के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, जितना उन्हें वोट पहले मिला था उससे बढ़ चढ़कर के इस बार समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी हों उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाए। हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिससे भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा, क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़े हो जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। उनकी सरकार में जो भी नौकरी मिल रही है वह अपमान से भरी नौकरी है। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा देश, प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार मिलेगा।
अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। लखनऊ, कानपुर, आगरा की मेट्रो, दिल्ली से नोएडा, ग्रेट नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो समाजवादियों की देन है। 2017 से अभी तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है, इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।
साथ ही कहा, NCRB के अगर हम आंकड़े देखे तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में आई है एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। आंकड़ों में उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
-एजेंसी
- ‘छात्रों की गूंज’ एंथम के साथ कांग्रेस का युवा संकल्प: राहुल गांधी बोले—’जब तक छात्रों को नहीं मिलेगा न्याय, तब तक जारी रहेगा संघर्ष’ - July 16, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में भव्य रथयात्रा दर्शन, रथारूढ़ स्वरूप में विराजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी - July 16, 2026
- आगरा में गूंजा सुंदरकांड का पाठ: लाला चंद्रभान मीतल (साबुन वाले) की पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु - July 16, 2026