पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का नौटंकी शो कर रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह उन उत्सवों का समर्थन नहीं करती हैं जो अन्य समुदायों को छोड़ देते हैं।
दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करतीं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उन उत्सवों में भरोसा करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
भाजपा यह (राम मंदिर उद्घाटन) अदालत के निर्देश पर कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी शो के तौर पर ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं करती।’
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से ज्यादा लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
-agency
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026