अजय देवगन की 2018 में आई फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था बल्कि लोगों ने इसकी काफी तारीफ भी की थी। फिल्म में अजय ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया और इलियाना डिक्रूज के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ हुई। अब एक्टर ने रेड के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जिसका नाम रेड 2 है। हालांकि, सीक्वल में इलियाना को रिप्लेस कर दिया गया है। बेफिक्रे एक्टर वाणी कपूर ‘रेड 2’ में अजय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
अजय देवगन ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट
एक्टर अजय देवगन ने लिखा, “नया मामला, नई शुरुआत! रेड2 आज शुरू हो गई, और सेट पर ऊर्जा किसी बिजली से कम नहीं थी। महूरत शॉट की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद रवि तेजा। 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में मिलते है।”
वाणी ने शेयर किया पोस्ट
वाणी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “रेड-जल्द ही बड़े पर्दे पर! बहुत आभारी हूं। 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। कल अजय ने भी फिल्म के मुहूर्त से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह रवि तेजा के बगल में खड़े नजर आ रहे थे।
फिल्म की यहां होगी शूटिंग
‘रेड 2’ की पूरी शूटिंग भारत में होने वाली है। ये शहर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान बताए गए हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
-एजेंसी
- श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव 2026: जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने सीएम योगी को दिया आमंत्रण, उत्सव में पधारने का आग्रह - October 2, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026