उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शानदार तस्वीर सामने आयी है। यहां एक आईएएस पति ने अपनी IPS पत्नी का प्रमोशन होने पर बैच और रेंक लगाई। यह मामला कानपुर कमिश्नरी का है।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस शिवा सिंह सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत हुई। इस मौके पर पुलिस आयुक्त एंव जेसीपी द्वारा कमिश्नर कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
IPS श्रीमती शिवा सिंह के सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस आयुक्त एवं JCP(L/O) द्वारा कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी की गयी।CP महोदय ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी।इस मौके पर उनके पति IAS श्री हिमांशु गुप्ता भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/DnZqDQZCri
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) January 6, 2024
इस दौरान आईपीएस शिवा सिंह के पति आईएएस ऑफसर हिमांशु गुप्ता ने पहुंच कर इस खुशी दोगुनी कर दी। आईपीएस शिवा सिंह के पति आईएएस ऑफसर हिमांशु गुप्ता ने उन्हें बैच पहनाया। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि-
IPS श्रीमती शिवा सिंह के सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत होने पर पुलिस आयुक्त एवं JCP(L/O) द्वारा कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी की गयी।CP महोदय ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी।इस मौके पर उनके पति IAS श्री हिमांशु गुप्ता भी मौजूद रहे।
-up18 News
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026