केंद्र सरकार ने हाल ही में देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। अब समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आम लोगों से राय मांगी है। समिति ने इसके लिए सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है।
15 जनवरी तक दे सकते हैं सुझाव
समिति ने इस मामले पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए आम जनता से लिखित रूप में सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। समिति ने आगे कहा कि 15 जनवरी, 2024 तक आम लोगों से प्राप्त सुझाव को विचार के लिए समिति के समक्ष रखा जाएगा।
यहां दे सकते हैं अपनी राय
समिति ने आम लोगों से राय मांगते हुए इसके लिए एक वेबसाइट और ईमेल जारी किया है। समिति ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करने के लिए आम जनता अपनी राय को समिति की वेबसाइट onoe.gov.in पर पोस्ट किए जा सकते हैं या फिर लोग ईमेल द्वारा भी सुझाव दे सकते हैं। समिति द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, लोग अपनी राय को ईमेल [email protected] पर भी भेज सकते हैं।
समिति की हुई है पहली बैठक
मालूम हो कि देश में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों सहित दूसरे सभी चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं को तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगुवाई में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की हाल ही में बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया था कि सबसे पहले इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाए। इसके तहत जल्द ही सभी राजनीतिक दलों को अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
-एजेंसी
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026