जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। यह आतंकी का लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के चोटागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह वहां इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
जंगल में छिपे दो आतंकी
जानकारी के अनुसार दो आतंकी जंगलों में छिपे हुए हैं। सेना के जवानों ने जंगल में छिपे इन दहशतगर्दों को मार गिराने के लिए फायरिंग शुरू की। पुलिस और सेना के जवान मोर्चा संभाले हुए है और आतंकियों पर गोली बरसा रहे हैं। अभी घटनास्थल पर दो और आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। ऐसे में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहा है कि जल्द ही इन आतंकियों को ढूंढ निकाला जाएगा।
आतंकियों को चारों ओर से घेरा
सूत्रों की मानें तो शोपियां में सेना ने जंगल में छिपे दोनों आतंकियों को भी चारों ओर से घेर लिया है। रात दो बजे पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
इस अभियान को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मिलकर ऑपरेशन चला रहे हैं।
-एजेंसी
- आधी रात को गूंजा वृंदावन चंद्रोदय मंदिर—‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से झूम उठा धाम, पढ़िए चंचलापति दास ने क्या कहा - September 4, 2026
- जब जिला जेल आगरा की दीवारों में गूंजा राम नाम… ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों संग किया संकीर्तन - September 4, 2026
- आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भव्यता के साथ मनाया गया श्री कृष्णा जन्मोत्सव, फूलों की मनमोहक बगिया में विराजे बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026