जैसे जैसे पावन अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे उस मंदिर से जुड़ी हुई एक से बढ़कर एक बातें सामने आ रही हैं । अब भाजपा के गोरखपुर से सांसद सह फ़िल्म अभिनेता रवि किशन को ही ले लीजिए । उन्होंने अब एक नई शुरुआत करते हुए श्रीराम मंदिर की यादों में एक गाने अयोध्या के श्रीराम को आवाज़ दिया है ।
पिछले अक्टूबर महीने में इस गाने का वीडियो शूट मास लेबल पर गोरखपुर के राजघाट में किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में डांसरों के साथ रवि किशन ने इस अयोध्या के श्रीराम का फिल्मांकन किया था । आज इस गाने के ऑडियो की फाइनल डबिंग नई दिल्ली की एक मशहूर साउंड स्टूडियो में किया गया ।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
रवि किशन ने सॉन्ग रिकॉर्डिंग के मौक़े पर नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि वे तो अपने कर्त्तव्यों का पालन कर रहे हैं, उनको जो उचित लगता है कि भगवान की भक्ति के लिए यह करना चाहिए तो बस वही करते रहते हैं । अब जब हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम जी का 500 सालों के बाद मंदिर बनकर तैयार हुआ है और उसमें श्रीराम लल्ला विराजमान होने जा रहे हैं तो ऐसे में उनकी यादों में हमने एक प्यारा सा गीत गुनगुनाया है , इसे दर्शकों और चाहने वालों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिलेगा । अब तो प्राण प्रतिष्ठा का समय भी नज़दीक आ गया है सो हम बहुत जल्द ही इस गाने को रिलीज़ करने की तैयारी में भी हैं । इस गाने को म्यूजिक बॉक्स कंपनी से रिलीज किया जाएगा ।
श्री मोंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस वीडियो सॉन्ग के निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा लेखक हैं मीनाक्षी एसआर वहीं इसे संगीत से सजाकर अपनी मधुर आवाज में पिरोया है रवि किशन और माधव एस राजपूत ने । गाने का नृत्य निर्देशन किया है रिक्की गुप्ता ने । गाने के सिनेमेटोग्राफर हैं शकील रेहान खान । वहीं प्रोडक्शन हेड हैं अखिलेश राय । इस वीडियो सॉन्ग के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं ।
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026