उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के आर्य नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। अचानक बिल्डिंग गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आर्य नगर के खोया मंडी के पास बुधवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
Lucknow: नाका खोया मंडी के पास आर्यनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से हादसा, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं pic.twitter.com/2Z0D8pbmzy
— princy sahu (@princysahujst7) January 3, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्य नगर के खोया मंडी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब निर्माणाधीन इमारत धाराशाही हो गया। अचानक हुए इस हादसे से लोगो में अफरा तफरी मच गई। हादसे लोगों में खौफ है। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खड़े हो गए।
इमारत गिरने की सूचना पाकर नाका पुलिस के साथ आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। हादसे वाले स्थान को रस्सी और बैरिकेट से चारों तरफ से घेर लिया गया है। साथ ही इमारत को देखने के लिए उमड़े लोगो को हटाकर दूर कर दिया गया है।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026