भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हुई है। वह चार स्थानों की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच आए हैं। मार्च 2022 के बाद विराट कोहली टॉप-10 में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वह अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। वहीं, रोहित शर्मा को चार स्थान नीचे लुढ़क गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 38 और 76 रन की पारी से विराट कोहली की रैंकिंग में सुधार हुआ है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में कोहली के अलावा केएल राहुल के बल्ले से रन निकले थे। भारत यह मैच पारी और 32 रन से हार गया था।
कप्तान रोहित शर्मा पहुंच टॉप-15 में
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चार स्थानों का नुकसान हुआ है। वह चार पायदान लुढ़क कर 10वें स्थान से 14वें स्थान पर पहुंच आए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रोहित ने दोनों पारियों में कुल 5 रन बनाए। पहली पारी में वह 5 रन और दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे।
ऋषभ पंत 12वें स्थान पर मौजूद
अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दोनों ही बार उन्हें आउट किया। चोटिल ऋषभ पंत टॉप-15 में जगह बनाने वाले रोहित के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। एक साल से मैदान से दूर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को 12वें स्थान पर मौजूद हैं।
केन विलियमसन टॉप पर
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन टॉप पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्थान पर तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 3 स्थान पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल चौथे स्थान पर तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
-एजेंसी
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026