जापान के हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमानों की टक्कर में कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार छह में से पाँच अधिकारियों की मौत की पुष्टि हुई है.। संभवतः जापान एयरलाइंस का विमान लैंड होते समय रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान से टकराया और दोनों में भीषण आग लग गई.
हालांकि, जापान एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 379 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
लेकिन अब जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके की वेबसाइट पर पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड के विमान में मौजूद छह में से पाँच क्रू सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार कोस्ट गार्ड का विमान एक जनवरी को आए तीव्र भूकंप के बाद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जा रहा था.
दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं…
ये आग स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम को रनवे पर लगी. जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने जो फुटेज जारी की है, उसमें विमान की खिड़कियों में से धुआं निकलता दिख रहा है.
जापान के हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमानों की टक्कर के बाद लगी आग दो घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी.
मौके से आ रही ताज़ा फुटेज में अभी भी जापान एयरलाइंस और उसके मलबे में आग की लपटें उठती दिख रही थीं.
आग की वजह से ये विशाल विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है और आसमान में धुआं ही धुआं हो गया.
दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने की कोशिश कर रही हैं.
रनवे बंद करने का फ़ैसला
जापान एयरलाइंस के विमान की कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ़्ट से हनेडा एयरपोर्ट पर हुई टक्कर और फिर लगी भीषण आग में अब नई जानकारी सामने आई है.
जापान के ब्रॉडकास्टर्स टीबीएस और एनएचके का कहना है कि कोस्टगार्ड के प्लेन में सवार एक शख्स हादसे के बाद भागने में कामयाब रहे लेकिन अन्य पाँच का अभी तक कुछ पता नहीं चला रहा.
ये हादसा संभवतः रनवे पर खड़े कोस्ट गार्ड के विमान और जापान एयरलाइंस के प्लेन की टक्कर के बाद हुआ.
जापान एयरलाइंस का विमान 516 ने सपोरो शहर के पास न्यू चितोसे एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे उड़ान भरी थी.
फ्लाइटरडार वेबसाइट के अनुसार ये विमान स्थानीय समयानुसार शाम 5.47 पर हनेडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.
इस हादसे के बाद हनेडा एयरपोर्ट ने सभी रनवे फिलहाल बंद कर दिए हैं.
-एजेंसी
- Agra News: महंगे शौक पूरे करने के लिए बना हथियार सप्लायर, 10-10 हजार में खरीदी थीं पिस्तौलें, 12वीं पास आरोपी पकड़ा गया - October 25, 2026
- Agra News: एकलव्य स्टेडियम के कर्मचारी का सदर चौकी प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से शिकायत - October 25, 2026
- आगरा की अग्रवाल महासभा में संविधान संशोधन की तैयारी, विवाद रोकने के लिए मुरारी लाल की अध्यक्षता में समिति गठित - October 25, 2026