मणिपुर में हिंसा के बीच म्यांमार सीमा से सटे इलाके मोरेह में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर ही हमला कर दिया है। इसमें मणिपुर पुलिस के चार कमांडो और बीएसएफ का एक और दो अन्य बल के जवान घायल हो गए हैं। आधुनिक हथियारों से लैस उपद्रवियों की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है। यह वही हथियार हैं जिन्हें हिंसा के दौरान लूट लिया गया था। इसके अलावा भी उपद्रवियों ने कई हथियार स्थानीय स्तर पर बनाए हैं।
मंगलवार अलसुबह हुए इस हमले में अभी तक स्थिति संभाली नहीं जा सकी है। सुरक्षबलों को काफी समय तक बैकअप का इंतजार करना पड़ा। म्यांमार सीमा से सटे इस इलाके में अभी भी स्थिति काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी वाले इलाके में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के भी कुछ जवान सामना कर रहे हैं।
सोमवार को हिंसा के बाद घाटी में कर्फ्यू
मणिपुर में सोमवार को अवैधवसूली को लेकर हिंसा हो गई। चार गाड़ियों से वसूली करने आए हमलावरों ने कई लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। इसके कारण प्रशासन ने एक बार फिर से मणिपुर घाटी में पांचों जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया है।
वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपद्रवियों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह दिनदहाड़े गोलियों चला रहे हैं। कई लोगो ने इसे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बताते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026