जापान में सोमवार को आए भूकंप के कारण अब तक 30 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है. स्थानीय प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि की है.
सोमवार को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी और लोगों से तटीय इलाक़ों को खाली करने के लिए कहा था.
हालांकि मंगलवार सुबह इस चेतावनी को एडवाइज़री में बदल दिया गया है.
वाजिमा में अब तक 16 और सुज़ू में अब तक छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
भूकंप के बाद से लोगों को बचाए जाने की कोशिशें हो रही हैं और इस काम में 1000 से ज़्यादा बचावकर्मी जुटे हुए हैं.
जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा है कि भूकंप में प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि उन तक जल्द मदद पहुंचेगी.
वो कहते हैं, ”भूकंप प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में आत्मरक्षा बलों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें टूट गई हैं. जो लोग इमारतों में फँसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द बचाना चाहिए ताकि इमारत गिरने से पहले उन्हें निकाला जा सके.”
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026