गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर इस बार दिल्ली की झांकी दिखाई नहीं देगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से नाराजगी जाहिर की है। आप ने मोदी सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को लगातार मौका दे रही है जबकि दिल्ली सरकार को अपना मॉडल देश के सामने रखने का अवसर नहीं दिया।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली की गणतंत्र दिवस की झांकी को केंद्र सरकार तीन साल से रद्द करती आ रही है। 2022 में थीम ‘रिजॉल्व 75’ थी, जिसमें दूसरे दौर की बैठकों में हमारे डिजाइन को रद्द कर दिया गया था।
2023 में थीम ‘नारी शक्ति’ थी, हमारे डिजाइन को फिर से रद्द कर दिया गया और 2024 में थीम ‘विकसित भारत’ है और हमारी झांकी को फिर से रद्द कर दिया गया। हम दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को झांकी के माध्यम से दिखाना चाहते थे। यहां तक कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब सरकार की झांकी को भी रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार आप सरकार से केवल बदला लेने की कोशिश कर रही है।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मीडिया से कहा कि दिल्ली सरकार अपना शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल झांकी के माध्यम से दिखाना चाहती थी, पूरे देश को यह भी बताना था कि दिल्ली में महंगाई सबसे कम और प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है, बिजली-पानी सस्ता है, फ्लाईओवर अनुमानित लागत से कम में बन रहे हैं लेकिन मोदी सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।
-एजेंसी
- आगरा में एडिटेड फोटो वायरल कर युवती की मंगनी तुड़वाने का सनसनीखेज मामला: कॉलेज के परिचित और उसकी सहेली पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- बंगाली फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ का पहला गाना ‘फूल फुटेछे’ रिलीज, लोक संगीत और आधुनिक सिनेमाई अंदाज का दिखा अद्भुत संगम - August 28, 2026
- बंगाली फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ का पहला गाना ‘फूल फुटेछे’ रिलीज, लोक संगीत और आधुनिक सिनेमाई अंदाज का दिखा अद्भुत संगम - August 28, 2026