यूपी के बागपत से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को मोबाइल पर गाना सुनना महंगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक यूट्यूब पर गाना सुन रहा था जिसे देख उसकी पत्नी भड़क गई। नाराज पत्नी ने अपने पति की आंखों कैची मार दी।
जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली बड़ौत में अंकित नाम का युवक अपनी पत्नी के मोबाइल पर यूट्यूब में गाना सुन रहा था। जिसे देख पत्नी भड़क गई और अपना मोबाइल मांगने लगी। इस पर उसके पति ने गाने सुनकर फोन वापस करने की बात की।
इतने में उसकी पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया दोनो के बीच झगड़ा होने लगा उसने आव देखा न ताव कैची से पति की आंखों पर हमला कर दिया। जिससे आंखों से खून निकलने लगा। पति की आंखों से खून निकलता देख वह फरार हो गई। परिजनों ने घायल अवस्था में युवक को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की हालत बिगड़ती देख सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया।
आये दिन पति पत्नी के बीच होता रहता था झगड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही दोनो के बीच झगड़ा होना शुरु हो गया।
-एजेंसी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026