दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सॉन-क्यॉन्ग मृत पाए गए हैं. वह ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी फिल्म पैरासाइट में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को 48 साल के अभिनेता एक कार में अचेत अवस्था में पाए गए, कार सेंट्रल सोल में एक पार्क के पास खड़ी थी.
हालांकि ये अब तक साफ़ नहीं है कि ली ने आत्महत्या की है. लेकिन योन्हैप न्यूज़ एजेंसी के अनुसार वो अपने घर पर एक नोट छोड़ कर निकले थे.
अक्टूबर से उन पर कथित रूप से ड्रग का इस्तेमाल करने को लेकर जांच चल रही थी. स्थानीय न्यूज़ एजेंसी योन्हैप की रिपोर्ट के अनुसार, वह सोल के एक बार के एक कर्मचारी से ड्रग्स लेने के मामले में संदिग्ध थे.
उन्होंने कहा था कि उन्हें बार की महिला कर्मचारी ने ड्रग्स दिया और उन्होंने ये ड्रग्स लिया भी “लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये ड्रग्स गैरकानूनी है.”
रिपोर्ट के मुताबिक़ उनके कुछ ड्रग टेस्ट हुए और इसके नतीजे या तो नेगेटिव आए या फिर उनमें कोई भी साफ़ निष्कर्ष नहीं आया.
इस मामले की जांच खूब चर्चा में रही और इसका असर ली के करियर पर भी पड़ा. उन्हें ‘नोवे आउट’ शो से निकाल दिया गया जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू होनी थी. ली का एक्टिंग करियर 20 साल का था. उन्होंने अभिनेत्री यॉन हाए-इन से शादी की थी और उनके दो बेटे हैं.
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
Free पढ़ने के लिए क्लिक करें। फाइव स्टार रेटिंग और कमेंट का भी अनुरोध है। 5 Star rating and comments please
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026