1 से 15 जनवरी तक रामदूत बन हर घर में अक्षत वितरण करें
22 जनवरी को प्रत्येक घर में दीप जले, भजन हों, भगवा फहरे
महंत योगेश पुरी, मंहत निर्मल गिरी ने स्वयंसेवकों में जोश भरा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा है कि राम मंदिर बनते ही राम राज्य आने के शुभ संकेत मिलने लगे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि एक जनवरी से 22 जनवरी को क्या करना है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। दुनिया भर की हस्तियां अयोध्या आ रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं।
डॉ. हरीश रौतला मंगलवार को संयुक्त आगरा महानगर की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण एवं हर घर तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए संपर्क करें।
डॉक्टर हरीश रौतेला ने कहा – श्री राम मंदिर निर्माण से भारत की भूमि को शुभ संदेश प्राप्त हो रहे हैं। चंद्रयान की सफलता, जी 20 की सफलता, विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बनना एवं विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में अपनी जगह बनाना यह राम राज्य के आने के शुभ संकेत हैं। यह सब प्रभु श्री राम की कृपा से हो रहा है। इसलिए हमको 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक रामदूत के रूप में प्रत्येक घर में जाकर संपर्क करना है। 22 जनवरी को प्रत्येक घर में दीप जले, भजन हों और यह पूरी ब्रज की भूमि राममय हो जाए।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश ने कहा कि इस मंदिर को बनाने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। लंबा संघर्ष किया है। इसलिए यह एक गौरवशाली और आनंदपूर्ण क्षण है। हमको इसकी महत्ता को समझना चाहिए। हर घर पर भगवा लहराना चाहिए। हर मंदिर पर भजन कीर्तन होना चाहिए।
मनकामेश्वर के महंत योगेश पुरी ने हिंदू शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है। जब चारों तरफ वातावरण राममय है। हिंदू शक्ति को संगठित होकर और अधिक बलशाली बनाना है ताकि कोई भी विधर्मी हमारे मंदिरों की तरफ आंख उठाकर न देख सके और तोड़ने की बात न कर सके। पूरी दुनिया राम मय और आनंदित होनी चाहिए।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने कहा कि इस भगवान के कार्य में संत शक्ति पूरी समर्थ के साथ लगेगी। सभी भक्तजनों से निवेदन करेगी कि हमको हर घर में भगवान राम को आने की खुशी में अपने घरों को दीपावली की तरह सजाना है।
संघ के विभाग प्रचारक श्री आनंद जी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि 500 वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर बनने का सपना पूरा होते हुए देख रहे हैं। अध्यक्षता विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा ने की।
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
बैठक का संचालन विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने किया। बैठक में सुनील जी, रमेश जी , कीर्ति जी सह प्रचार प्रमुख ब्रजपांत, अशोक कुलश्रेष्ठ, संघ के सभी विचार परिवार के सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति और आगरा महानगर से सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026