वाराणसी। भोले भक्तों के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बड़ी खुशखबरी दी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए जहां लोग देश के विभिन्न शहरों में प्रसिद्ध स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं नए साल पर वाराणसी में बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम न आ पाने वालों के लिए मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन रुद्राभिषेक की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत नव वर्ष के पहले दिन देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा का ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर सकेंगे।
बता दें कि मंदिर प्रशासन की ओर से आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराया जाएगा। गर्भगृह में ही ऑनलाइन संकल्प दिलाया जाएगा। अभिषेक अनुष्ठान श्रद्धालु के सामने मोबाइल, लैपटाप या कम्प्यूटर की स्क्रीन पर होता नजर आएगा। इसमें बाबा का दर्शन और अनुष्ठान भी हो जाएगा।
ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए शुल्क के तौर पर 700 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि नववर्ष के पहले दिन बीते साल के लिए क्षमा-याचना-आभार और नव वर्ष की मंगल कामना के उद्देश्य से बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ होती है।
यहां बुकिंग करा सकते हैं श्रद्धालु
https://www.shrikashivishwanath.org
रुद्राभिषेक का समय
- सुबह 8-10 बजे तक
- सुबह 10-12 बजे तक
- सायं- 02-04 बजे तक
- सायं- 04-06 बजे तक
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026