आगरा: खेरिया हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस मिल गया है और इसके साथ ही टर्मिनल के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। जल्द ही नए सिविल टर्मिनल का निर्माण शुरू हो जायेगा।
यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि धनौली मार्ग पर प्रस्तावित सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए जल्द ही भूमि पूजन होगा। केन्द्रीय पर्यावरण विभाग ने निजी प्रयासों से एनवायरमेंट क्लियरेंस दिया है। इसके लिए 12 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। भूमि अधिग्रहण तथा जरूरी एनओसी का कार्य पूर्ण हो गया है। राज्य सरकार निर्माण हेतु धनराशि पहले ही जारी कर चुकी है
उन्होंने कहा कि अभी तक हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए वायु सेना क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है, सिक्योरिटी मामलों के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इस परेशानी के चलते कई एयर लाइंस कंपनिया रूचि नही लेती थीं। नए टर्मिनल निर्माण के बाद कई एयर लाइंस कंपनियों की फ्लाइट्स शुरू होंगी।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026