लखनऊ: क्रिसमस और नए साल की तैयारी शुरू हो गयी है। लोग अभी से ही क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं। इस बीच आबकारी विभाग की तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया है लेकिन ये बदलाव सिर्फ दो दिनों ही रहेगा।

क्रिसमस यानी 24 दिसंबर और नए वर्ष के आगमन से पहले यानि 31 दिसंबर को रात 10 की जगह 11 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी। कहा जा रहा है कि, रेवेन्यू के बढ़ाने के मद्देनजर में ये कदम उठाया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- चंपत राय पर बोले गोविंद देव गिरि- ’32 सालों से जानता हूँ, वे बेदाग हैं, बस अपनों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना बनी गलती’ - July 6, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ट्रस्ट का बड़ा खुलासा: 2800 बहुमूल्य वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित, स्वामी गोविंद देव गिरि ने प्रमाण के साथ दी सफाई - July 6, 2026
- अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने नए अंतरिम महासचिव - July 6, 2026