इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2023 के 83 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला जज पदों पर कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं। इसके तहत 83 पदों को भरा जाना है।
अनारक्षित 35 पद
ओबीसी 22 पद
ईडब्ल्यूएस 08 पद
एससी 17 पद
एसटी 01 पद
आवेदन शुल्क
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है, जबकि केवल एससी/एसटी यूपी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और पीएच दिव्यांग जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये, पीएच दिव्यांग एससी/एसटी केवल उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
आयु सीमा
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023-2024 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की नई पुस्तक ‘आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’ और 10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life का ई संस्करण अमेजन ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और सामान्य जन के लिए ज्ञानवर्धक है। सिर्फ 49 रुपये में पुस्तक लेने के लिए यहां क्लिक करें-
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026