आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन बीघा में बन रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट को भी सील किया गया और अतिक्रमण भी हटाया।
लोहामण्डी वार्ड के अन्तर्गत इन्द्रपाल सिंह, निवासी गढ़ी भदौरिया द्वारा मौजा-सदरवन में कृपा कुंज कॉलोनी के नाम से लगभग तीन बीघा में सड़क, विद्युत पोल व नाली आदि बनाते हुये अवैध भू-विभाजन कर प्लॉटिंग का कार्य किये जाने पर उक्त अवैध भू-विभाजन के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-27 के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
लोहामण्डी वार्ड में ही कमला शर्मा पत्नी सुरेश चन्द्र शर्मा, भूखण्ड संख्या-29, दीप नगर कॉलोनी, खसरा सं0-357, मौजा- बोदला, आगरा द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर बेसमेन्ट का निर्माण किये जाने पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इसके अलावा ताजनगरी द्वितीय चरण योजना, सैक्टर – ए की मौजा – बसई के खसरा सं0-1428 एवं 1429 के अन्तर्गत रू0 02.50 करोड़ कीमत की लगभग 500.00 वर्गमी0 की कब्जा प्राप्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को अभियंत्रण अनुभाग एवं भू-अर्जन अनुभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, अतिक्रमण मुक्त करायी गयी।
- ‘मन चल वृंदावन…’ पर झूमे सांवरिया भक्त: आगरा में सजी भव्य भजन संध्या, गूंजा ‘जय श्री श्याम’ का जयघोष - September 21, 2026
- ’क्या मुसलमानों पर से उठ गया भरोसा?’, मायावती ने अखिलेश यादव के ‘पीडीए रथ’ के रंग पर उठाए सवाल, कसा तंज - September 21, 2026
- ’क्या मुसलमानों पर से उठ गया भरोसा?’, मायावती ने अखिलेश यादव के ‘पीडीए रथ’ के रंग पर उठाए सवाल, कसा तंज - September 21, 2026