मुंबई। कोविड के नए वैरिएंट के डर से शेयर बाजार क्रैश हो गया. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 930.88 अंकों की गिरावट के साथ 70,506.31 अंकों पर बंद हुआ. जबकि आज के रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स में 1,406.7 अंकों की गिरावट देखने को मिली. जबकि आज सुबह सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 71,647.66 अंकों पर ओपन हुआ था और देखते ही देखते 71,913.07 अंकों के साथ नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. उसके बाद देश के अलग—अलग हिस्सों से कोविड के नए वैरिएंट की खबरें आनी शुरू हुई और बाजार निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. जिसकी वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी भी हुआ धड़ाम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 में भी 300 सें ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. जबकि आज निफ्टी 21,593 अंकों के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था. लेकिन अपने रिकॉर्ड हाई से निफ्टी 442.85 अंकों तक नीचे आ गया. वैसे आज सुबह निफ्टी 21,543.50 अंकों पर ओपन हुआ था. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 21,087.35 अंकों के साथ नीचे की ओर चला गया. जानकारों की मानें तो निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 26 अक्टूबर के बाद शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
– एजेंसी
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026