टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के आरोपों पर कहा है कि वो लोकसभा के सदस्य हैं और कभी राज्यसभा की कार्रवाई ही नहीं देखी, अगर उपराष्ट्रपति ने खुद पर ले लिया तो मैं कुछ नहीं कर सकता.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, “मैं लोकसभा का सदस्य हूं और मैंने राज्यसभा की कोई कार्यवाही नहीं देखी है. मुझे नहीं पता कि माननीय सभापति राज्यसभा में कैसे बोलते हैं. मैंने कभी किसी का नाम नहीं लिया, अगर उन्होंने ये खुद पर ले लिया तो मैं कुछ नहीं कर सकता.”
“धनखड़ जी भी वरिष्ठ वकील हैं, मैं भी वकील हूं. मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन मेरा सवाल है कि क्या वो राज्यसभा में ऐसा व्यवहार करते हैं?”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने में इस मामले में एक शिकायत दर्ज कराई है.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें संसद परिसर में वह कथित रूप से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिख रहे हैं.
कल्याण बनर्जी उस वक़्त संसद भवन की सीढ़ियों पर विपक्षी सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ मौजूद थे.
Compiled: up18 News
- विकसित भारत के संकल्प के साथ सांसद राजकुमार चाहर का जनसंपर्क: व्यापारियों और चिकित्सकों के बीच गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां - June 14, 2026
- शिक्षा से समाज सुधार: ‘लक्ष्य आगरा’ की पहल से गरीब बच्चों का नवोदय और सैनिक स्कूल जाने का सपना होगा साकार, शुरू की मुफ्त कोचिंग - June 14, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्रबुद्ध जन संगोष्ठी’, 12 वर्षों के विकास और स्वास्थ्य क्रांति पर हुआ मंथन - June 14, 2026