उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर स्थित फीनिक्स मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर बने एक जूते के शोरुम में रविवार की रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।
संडे होने के कारण फीनिक्स मॉल में अधिक भीड़ थी। मॉल में करीब चार से पांच सौ लोगो मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूते के शोरुम में करीब दस बजे आग लगने की घटना हुई। आग की घटना से मॉल में मौजूद लोग बाहर की तरफ भागने लगे। आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।
लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर देर रात तक आग पर काबू पाया। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने मीडिया को बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मॉल को खाली कराया।
टॉप फ्लोर पर मल्टीप्लेक्स में मौजूद लोगो को भी बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों के साथ आपातस्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मौके पर पहुंचाया गया।
-एजेंसी
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026