उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि जो लोग एंटी नेशनल नैरेटिव को बढ़ावा देते हैं वो कोविड वायरस की तरह हैं और उनका सफ़ाया करना होगा.
उपराष्ट्रपति ने कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी और कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से आयोजित वसुधैव कुटुम्बकम: श्रीमद्भगवद्गीता और वैश्विक एकता अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह में ये बात कही.
उन्होंने कहा- “योजनाबद्ध तरीके से या समझ की कमी के कारण कुछ लोगों को एंटी-नेशनल बातें फैलाने में मज़ा आता है. ऐसा नहीं होना चाहिए, आप इसका विरोध कीजिए. यह एक कोविड वायरस की तरह है जिसका सफ़ाया करना होगा.”
उन्होंने ये भी कहा- “आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है. हम एक विश्व शक्ति हैं, हम शांति के लिए खड़े हैं, हम वैश्विक स्थिरता के लिए खड़े हैं. हम अपने भारत को 2047 में शिखर पर ले जाना चाहते हैं जब हम अपनी आजादी का शताब्दी समारोह मना रहे होंगे.”
इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक समारोह के दौरान कहा था कि “महात्मा गांधी पिछली सदी के महापुरुष थे. नरेंद्र मोदी इस सदी के युगपुरुष हैं.”
-एजेंसी
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026