आतंकरोधी एजेंसी NIA आज एक्शन में है। जांच एजेंसी ने ISIS नेटवर्क मामले में देश के 4 राज्यों में 19 जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में एक बहुत ही खतरनाक कट्टरपंथी जिहादी आतंकी समूह का भंडाफोड़ हुआ है। एनआईए ने कर्नाटक में 11, झारखंड में चार, महाराष्ट्र में तीन और दिल्ली में एक स्थान पर छापेमारी की है।
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
छापेमारी के दौरान, एनआईए ने बड़ी मात्रा में बेनामी नकदी, हथियार, धारदार हथियार, संवेदनशील दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल उपकरण बरामद किए। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि आरोपी “विदेशी हैंडलर” के निर्देश पर भारत में काम कर रहे थे और देश में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
पिछले हफ्ते, केंद्रीय आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने महाराष्ट्र में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आईएसआईएस मॉड्यूल का नेता था और वह नए भर्ती लोगों को निष्ठा की शपथ दिलवा रहा था।
-एजेंसी
- आगरा राज मर्डर केस: अब ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी, आलोक और मोनू यादव गैंग के सोशल मीडिया फॉलोअर्स रडार पर - March 23, 2026
- यूपी के चंदौली में तैनात SDM पति-पत्नी के बीच हाई-प्रोफाइल ड्रामा, ससुर ने दामाद SDM पर दर्ज कराई सनसनीखेज FIR - March 23, 2026
- योगी कैबिनेट के 37 बड़े फैसले: गेहूं पर बढ़ी MSP, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी; जानें योगी सरकार के मास्टर प्लान की 10 बड़ी बातें - March 23, 2026