आगरा: छावनी क्षेत्र में आज रविवार की सुबह महर्षि दयानंद सरस्वती स्कूल के पास नाला सफाई कर रहे कर्मचारियों पर नाले की दीवार भरभरा कर गिर गई। ये कर्मचारी उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार के बीच साथी कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
छावनी क्षेत्र में युद्ध स्तर पर नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है। आए दिन दर्जनों कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के दमघोंटू नालों में उतरकर सिल्ट को बाहर निकाल रहे हैं। सुबह दयानंद सरस्वती विद्यालय के पास कर्मचारी नाला सफाई के लिए पहुंचे।
कर्मचारियों ने नाले में उतरकर जैसे ही साफ-सफाई शुरू की वैसे ही तकरीबन पांच से छह फुट की दीवार सफाई पर गिर गई और वे दब गए। इससे चीख-पुकार मच गई। अन्य कर्मचारियों ने मलबे और ईंट-पत्थरों के बीच से अपने साथियों को निकाला। सभी सहमे हुए थे और दर्द से कराह रहे थे।
सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई के दौरान नाले की दीवार गिर गई थी। जिसकी वजह से कर्मचारी को चोटें लगी थीं। सभी सुरक्षित हैं।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: “भय बिनु होइ न प्रीति…” के संदेश के साथ समुद्र तट पर रामेश्वरम् पूजन और सेतु निर्माण का हुआ सजीव मंचन - October 16, 2026
- यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान - October 16, 2026
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026