भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीका में वनडे सिरीज़ की शुरुआत जीत के साथ की है. जोनानिसबर्ग में खेले गए पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है.
इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाज़ों अर्शदीप सिंह और आवेश ख़ान ने ज़ोरदार गेंदबाज़ी की और अफ़्रीकी टीम को महज 116 रनों पर समेट दिया.
अर्शदीप ने पांच तो आवेश ने चार विकेट लिए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से साई सुदर्शन (नाबाद 55 रन) और श्रेयस अय्यर (52 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को 17वें ओवर में जीत दिला दी. दक्षिण अफ़्रीकी धरती पर भारत एक दिवसीय मैचों में पांच साल बाद जीत सका है. इससे पहले भारत ने फरवरी 2018 में यहां दक्षिण अफ़्रीका को हराया था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- निषाद वोटों के लिए जंग तेज: समाजवादी पार्टी द्वारा रुक्मिणी देवी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद संजय निषाद का तीखा प्रहार - September 18, 2026
- यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— ‘छात्रों के बीच सपा के जागरूकता अभियान को नहीं रोक पाएगी सरकार’ - September 18, 2026
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026