सनातन धर्म के अनुसार विवाह में सात फेरों और सात वचन लेने की एक ऐसी परंपरा है जो दो आत्माओं को आपस में जोड़ने का काम करती है. विवाह के रीति-रिवाजों की बात करें तो ये न सिर्फ दो लोगों को जोड़ती है, बल्कि उन्हें वचनों के साथ जीवन की हर एक जिम्मेदारी को निभाना भी सिखाती है. हिंदू धर्म में सात फेरे और 7 वचन के बिना विवाह अधूरा माना जाता है. अत: विवाह के दौरान सात फेरे के साथ ही 7 बचन लिए जाते हैं.
सात फेरे लेने की परंपरा को सात जन्मों का बंधन माना गया है. दूल्हा-दुल्हन अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं और साथ ही हर फेरे के साथ 7 वादे निभाने की कस्में भी खाते हैं. ताकि वे अगले सात जन्मों तक साथ-साथ रह सकें. साथ ही वह पति-पत्नी के रिश्ते को मन, शरीर और आत्मा से निभाने का वादा भी करते हैं.
सनातन धर्म में, सात फेरे और सात वचनों का महत्व दो लोगों की आत्मा और शरीर को एक साथ जोड़ना है. ऐसी मान्यता है कि इन सात फेरों और सात वचनों की वजह से दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों तक साथ रहते हैं और एक दूसरे का साथ निभाते हैं.
7 संख्या का महत्व
हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, धरती पर पाई जाने वाली सभी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संख्या 7 मानी जाती है. जैसे- इंद्रधनुष के सात रंग, सात तारे, सात सुर, सात दिन, सात चक्र, मनुष्य की सात क्रियाएं आदि. इसी वजह से पौराणिक मान्यताओं में 7 अंक को बहुत ही शुभ माना गया है. इसलिए शादी के दौरान भी सात फेरे लेने की मान्यता है और इन फेरों के बाद पति-पत्नी जीवनभर के लिए एक हो जाते हैं.
7 फेरों के मायने
शादी में सात फेरों में पहला फेरा भोजन व्यवस्था के लिए, दूसरा शक्ति, आहार तथा संयम के लिए, तीसरा धन प्रबंधन के लिए, चौथा आत्मिक सुख के लिए, पांचवां पशुधन संपदा के लिए, छटा हर ऋतुओं में सही रहन-सहन के लिए तथा अंतिम सातवें फेरे में पत्नी अपने पति का अनुसरण करते हुए जीवनभर साथ चलने का वचन लेती है.
– एजेंसी
- हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर सियासी विवाद गहराया: रैली के बाद मैदान साफ करने वाले युवक ने राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग - August 30, 2026
- लखनऊ में हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा में नहर के पास मिला शव - August 30, 2026
- Agra News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका का दर्द; पति पर होटल में बुलाकर चाकू से वार करने और जलती सिगरेट से दागने का गंभीर आरोप - August 30, 2026