आगरा: मैनपुरी निवासी एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी पत्नी की आंखों में धूल झोंक आगरा में प्रेमिका संग रह रहा था। उसने ताजगंज में फ़्लैट ले रखा था। इसकी भनक लगने पर आज बुधवार की सुबह पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई।
पत्नी काे दरवाजे पर देख पति और प्रेमिका दोनों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी पति ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने फ्लैट के सामने धरना दे दिया। फोन करके पुलिस काे बुला लिया। पत्नी का कहना था कि पति जब तक दरवाजा खोलकर बाहर नहीं आएगा, वहां से नहीं हटेगी।
मैनपुरी के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख की शादी वर्ष 2018 में घिराेर की रहने वाली युवती से हुई है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का शीतगृह और स्कूल भी है। उनके डेढ़ वर्ष की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के बहाने अक्सर आगरा आते रहते थे। तीन महीने से पति उसे खर्चा नहीं दे रहे थे। पति और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। पति के रवैये में अचानक आए बदलाव से वह परेशान थी।
लगभग एक महीने पहले उसे पता चला कि पति के मथुरा की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हैं। ताजगंज क्षेत्र में एक साेसाइटी में फ़्लैट लेकर प्रेमिका को रखा हुआ है। सोसाइटी में उसे अपनी पत्नी बताया हुआ था। पति दो दिन पहले दवा लेने के बहाने आगरा आए थे। वह भी पति के पीछे आगरा चली आई। दोनों जिस अपार्टमेंट रहते हैं, वहां का पता लगा बुधवार सुबह पहुंच गई।
पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों फ्लैट में पकड़ लिया। पत्नी के बाहर होने का पता चलने पर पति और प्रेमिका के होश उड़ गए। पत्नी ने पति को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, खुद को अंदर बंद कर लिया। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026