नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की अधिवक्ता सुबुही खान (Subuhi Khan) ने कहा कि मैं सनातनी मुस्लिम हूं। उन्होंने कहा कि मेरा धर्म सनातन है और मजहब इस्लाम। सुबुही खान (Subuhi Khan) ने कहा कि पूरी दुनिया में केवल एक धर्म है और वह है सत्य सनातन धर्म।
बता दें कि सुबुही मंगलवार को बागपत में छपरौली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग इस्लाम के नाम पर मुस्लिम बच्चों को अलगाववादी, कट्टरपंथी और आतंकवादी बना रहे हैं। भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। मुसलमान बच्चों को हराम, हलाल के चक्कर में उलझाया जाता है। फतवा ब्रिगेड (Fatwa Brigade) उसकी सोचने समझने की क्षमता को खत्म कर देती है।
कहा कि एक लंबे समय तक ब्रेन वॉश होने के कारण वे मानसिक तौर पर इतना कमजोर हो जाते हैं कि कुछ लोग उन्हें आतंकवादी बना देते हैं। भारतीय मुसलमान बच्चे को समझना होगा कि हम भारत के समाज से अलग नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि मैं वृंदावन जाती हूं और कृष्ण भक्ति में झूमती हूं। श्रीराम राममन्दिर निर्माण (Shri Ram Ram Temple) के लिए भी उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। कहा कि भारतीय मुसलमान को गर्व होना चाहिए कि हम रहीम, रसखान, दाराशिकोह, कबीर आदि की परंपरा वाले सनातनी मुसलमान हैं। हमारा धर्म सनातन है, पंथ इस्लाम है और संस्कृति हिंदू है।
- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की शानदार एंट्री: अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक की शेयर - October 22, 2026
- ₹79,900 के ब्लैक आउटफिट में सीरत कपूर का बोल्ड ग्लैमरस अवतार: डिजाइनर गजल गुप्ता के ‘Vintage Lily’ लुक ने खींचा ध्यान - October 22, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण - October 22, 2026