हापुड़ : यूपी के हापुड़ जिले के एक मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच काफी हंगामा हो गया। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी की बाहों में देख लिया था। इसके बाद पति को खून खौल उठा। पति को गुस्से में देखकर महिला अपने बच्चे को लेकर प्रेमी संग भाग निकली। दरअसल पति के जाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया था। महिला प्रेमी के साथ इस कदर मशगूल हो गई कि उसे अपने पति के आने का समय भी याद नहीं रहा। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे।
पति ड्यूटी से घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसी की छत से घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर का नजारा देखकर पति के होश उड़ गए। पत्नी को उसके प्रेमी की बाहों में देखकर युवक का खून खौल उठा। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होने पर प्रेमी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पत्नी प्रेमी के साथ अपने एक बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इंद्रगढ़ी निवासी युवक मेरठ के एक होटल में वेटर का काम करता है। उसकी शादी कुछ साल पहले मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर निवासी के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी किसी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि छोटा बेटा घर पर ही मां के साथ मौजूद था। ड्यूटी करने के बाद रविवार देर रात वह घर लौट आया। काफी खटखटाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वह छत के रास्ते से मकान में घुस गया।
आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा वहां एक अन्य साथी ने उसकी पिटाई करते हुए गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला बच्चे और अपने प्रेमी संग फरार हो गई। देहात थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026