पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रचार अभियान के तहत बुधवार को गहलोत की गारंटियों को लेकर जमकर निशाना लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादों की लाल डायरी के आगे मोदी के गारंटी सबसे भारी है। कांग्रेस अपने वादों की लाल डायरी लेकर कहीं भी घूमती रहे। उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि जहां उम्मीदें खत्म हो जाती है। वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। पीएम मोदी ने भाषण के दौरान राहुल गांधी के उठाए ओबीसी वाले मुद्दे को लेकर भी पलटवार किया। मोदी ने राहुल के दांव का जवाब देते हुए ‘दलित कार्ड’ फेंक दिया। उन्होंने कहा कि जयपुर में कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी फोटो नहीं लगाई है क्योंकि वह एक दलित नेता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने लगाए।
मोदी ने कहा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दो
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए सागवाड़ा में चुनाव सभा को संबंधित किया। उन्होंने राजस्थान के लोगों से आह्वान किया है कि कांग्रेस ने पिछली बार पाप कर आपकी आंखों में धूल झोंक दिया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने देना है। इस बार कांग्रेस का राजस्थान से सूपड़ा साफ कर दीजिए। क्योंकि कांग्रेस इस बार दूसरा नया नाम लेकर मैदान में उतरी है।
उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि आपने कमल के निशान के अलावा किसी को भी वोट दिया तो, वह वोट कांग्रेस के खाते में जाएगा। इसलिए वोट देते समय केवल कमल के निशान पर वोट दें।
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें
दलित विरोधी है कांग्रेस पार्टी: पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी के जातिगत हमले पर भी अपना सियासी वार किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मैं कल जयपुर में रोड शो के दौरान गया तो, कांग्रेस के होर्डिंग्स और पोस्टरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो नहीं थी। खड़गे दलित नेता है इसलिए कांग्रेस उनकी फोटो नहीं लगाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है।
मोदी ने कहा, कांग्रेस की नहीं बनेगी सरकार: सागवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मैं मावजी महाराज की पवित्र भूमि से कहता हूं कि अब राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार कभी भी नहीं बनेगी। इसकी मैं भविष्यवाणी करता हूं। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि वागड़ क्षेत्र ने कांग्रेस के कुशासन शासन को खूब झेला है।
कांग्रेस के कारण राजस्थान की नहीं हो रही है प्रगति: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमले बोले। उनका कहा कि राजस्थान की प्रगति नहीं होने के पीछे का कारण कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मोदी तो दिल्ली में बैठा है। लेकिन राजस्थान में तो कांग्रेस हैं। इसलिए मोदी भी क्या करता। इसलिए राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार बनवाइए, ताकि राजस्थान का विकास हो सके।।उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि आप गुजरात को ले लीजिए। वहां कितना विकास हुआ है। आप जान जाएंगे। राजस्थान में भी बीजेपी सरकार आएगी तो, केंद्र की योजनाएं पूरी तरह लागू होगी।
कांग्रेस सबका अपमान करती है: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सबका अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरदार पटेल का अपमान करती है। हमने स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाया। लेकिन आज तक कोई कांग्रेस का नेता उसे देखने नहीं गया। इसी तरह कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर का भी अपमान करती है।
कांग्रेस आदिवासियों को गुलाम मानती है: पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेज हिंदुस्तानियों को अपना गुलाम मानते थे। ठीक ऐसे ही कांग्रेस आदिवासियों को अपना गुलाम समझती है। आज तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। जबकि हमने आदिवासियों के लिए अलग से मंत्रालय बना दिया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार आई। उसके बाद गहलोत के पापी निर्णयों को समाप्त कर दिया गया।
- 30 जून को एत्मादपुर में होगा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का स्थापना समारोह, सीएम योगी और लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत - June 17, 2026
- आगरा: एमजी रोड पर मजार का शांतिपूर्ण स्थानांतरण, एमएलसी विजय शिवहरे ने पुलिस कमिश्नर की दूरदर्शिता को सराहा - June 17, 2026
- Agra News: अखिल भारतीय महिला परिषद ने फूंका पर्यावरण जागरूकता का बिगुल, महिलाओं और बच्चों को सिखाए प्रकृति संरक्षण के गुर - June 17, 2026