लखनऊ : होली के बाद दीपावाली पर भी प्रदेश में शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार प्रदेश में लोगों ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की शराब खरीदी, जिससे शराब कंपनियों के साथ रिटेलर्स की भी जमकर आमदनी हुई। केवल राजधानी में ही करीब 50 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई है। यूपी लिकर सेलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी सिंह के मुताबिक राजधानी में 26 करोड़ की अंग्रेजी शराब, 16 करोड़ की देसी शराब और आठ करोड़ रुपये की बीयर की बिक्री हुई है।
एसोसिएशन के मुताबिक त्योहारों पर शराब और बीयर की बिक्री रोजमर्रा के मुकाबले करीब दोगुना अधिक होती है। इस बार भी दीवाली पर शराब की बिक्री बीते सालों के मुकाबले अधिक हुई है। तमाम शराब कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लुभावने गिफ्ट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया।
जल्द आबकारी विभाग भी दीपावली के दौरान छह दिनों में हुई शराब और बीयर की बिक्री के आंकड़े जारी करेगा। बता दें कि यूपी में रोजाना करीब 110 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। धनतेरस से भैयादूज तक पूरे प्रदेश में एक हजार करोड़ की शराब और बीयर होने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष होली पर तीन दिन के दौरान प्रदेश में 665 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026