Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी, 2021 को जैन दादाबाड़ी शाहगंज, आगरा में लगने वाले विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञों की पूरी टीम आ रही है। इसलिए हृदयरोगी 10 फरवरी को निर्धारित स्थलों पर पंजीकरण करा लें। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर के लिए मिर्गी, मस्तिष्क आघात (ब्रेन स्ट्रोक), लकवा रोग, अवसाद, डायबिटीज, रक्तचाप से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण जारी है। शिविर का उद्घाटन 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह करेंगे।
मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में हृदयरोग विभाग के चेयरमैन डॉ. विवेका कुमार के साथ डॉ. संतोष सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. पुनीत अग्रवाल (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. राहुल चंदोला (कार्डयक सर्जन) आ रहे हैं। साथ में पूरी टीम होगी। लॉकडाउन के बाद हृदयरोगियों के लिए यह सबसे बड़ा शिविर होगा। शिविर में सभी प्रकर की जांचें और दवा वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा।
डॉ. बीके अग्रवाल के क्लीनिक जगदम्बा मेडिकेयर जयपुर हाउस, नवदीप हॉस्पटिल शाहगंज, डॉ. रमेश धमीजा के क्लीनिक शाहगंज, डॉ. विनय अग्रवाल के क्लीनिक नेहरू नगर, डॉ. शुभम लवानिया के क्लीनिक कमलानगर, नयन ऑप्टिक्स (अंजना सिनेमा के पास) पर पंजीकरण कराए जा सकते हैं। पंजीकरण के समय मरीज या उनके तीमारदार पुरानी जांच रिपोर्ट साथ आएं और मर्ज के बारे में पूरी जानकारी दें। बिना पंजीकरण के कोई नया मरीज नहीं देखा जाएगा।
वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि मिर्गी का दौरा, लकवाग्रस्त, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए यह शिविर विशेष रूप से उपयोगी है। डॉक्टर की सलाह पर मौके पर ही रक्त जांच, ईईजी (मशीन द्वारा दिमाग की जांच), सीटी स्टैन निःशुल्क होगा। वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम लवानिया ने बताया कि अवसाद से पीड़ित मरीजों के लिए यह शिविर वरदान की तरह है।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीके अग्रवाल और डॉ. रमेश धमीजा ने बताया कि डायबिटीज और रक्तचाप से संबंधित सभी जांच शिविर स्थल पर की जाएंगी। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विकास जैन. डॉ. डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि शिविर का लाभ उठाने के लिए मरीज पहले से पंजीकरण करा लें।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026