देवरिया । देवरिया सदर (Deoria Sadar) भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी (BJP MP Ramapati Ram Tripathi) का एक विवादित बयान (Controversial Statement) सामने आया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का पेट भर रहा, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#Controversialstatement #Deoria #BJPMP #RamapatiRamTripathi #Modigovernment #रमापतिरामत्रिपाठी #देवरियासदर
देवरिया सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का विवादित बयान, बोले- मोदी सरकार में गरीबों का भर रहा है पेट, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। pic.twitter.com/SZOk38zolo
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 6, 2023
सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष का न एजेंडा है न कोई नेता है। भ्रष्टाचार को छिपाने , जेल से बचने के लिए एकता दिखा रहे हैं। रमापति राम ने कहा कि इसी देश में लोग भूखे मरते थे। फ्री का राशन गरीबों की बड़ी आवश्यकता है। जनता का विश्वास मोदी में है।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026