Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. होटल पन्ना पैराडाइज फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा में ब्राह्मण परिषद् की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पं. राजेन्द्र शर्मा द्वारा की गयी। बैठक में आम सहमति से पूर्व की भाँति इस वर्ष भी दीपावली पर घर-घर में पूजा उपरान्त लक्ष्मी गणेश जी एवं अन्य मूर्तियों जो पुरानी हो चुकी हैं और उन्हें सड़क पर या मन्दिर के बाहर रख देते हैं, उनके विसर्जन की व्यवस्था के लिए पं. सुनील दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
कार्यक्रम संयोजक पं. सुनील दुबे ने बताया कि शहर में 100 प्रमुख स्थानों पर ब्राह्मण परिषद् द्वारा स्थान चिन्हित कर वहां एक टेबल और बैनर के जरिए लोगों से मूर्तियां एकत्रित की जाएंगी। दौज के बाद उनका विधिवत् तरीके से यमुना में कुण्ड बनाकर विसर्जन किया जायेगा।
बैठक में पं. उमाधर पाठक, पं. बृजेश शर्मा, पं. राहुल चतुर्वेदी, पं. एम.के. रावत, पं. पंकज मिश्रा, पं. शैलेन्द्र शर्मा, पं. ब्रह्मदत्त शर्मा, पं. सुनील दुबे, पं. अनिल शर्मा, पं. राजेन्द्र पाण्डेय, पं. सुनील दत्त शर्मा, पं. राममूर्ति एड., पं. केशव दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026