Elvish yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई थी। एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित करने के साथ ही कई सनसनीखेज आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद एल्विश यादव पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी थी। अब खबर आ रही है कि एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस को देख एल्विश यादव भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एल्विश यादव को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ करेगी पुलिस
एल्विश पर लगे आरोपों को लेकर अब पुलिस पूछताछ करेगी। इसके साथ ही पुलिस को कई ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिसके जरिए पुलिस एल्विश पर शिकंजा भी कसेगी। एल्विश पर आरोपों के साथ ही कई ऐसे वीडियो मिले हैं, जो इन आरोपों को और मजबूत करती है।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि, नोएडा पुलिस की एफआईआर के मुताबिक एल्विश यादव रेव पार्टी आयोजित करता था। इसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने एल्विश समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। इसके बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी, स्वाती मालीवाल समेत अन्य ने एल्विश पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस एल्विश की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि, एल्विश ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोपों को झूठा बताया था।
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026