फिरोजाबाद: जिले में कोटला रोड स्थित रामलीला मैदान के काठ बाजार में देर रात साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई और एक घंटे में ही सौ से अधिक दुकानें पूरी तरह खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए आगरा और मैनपुरी से भी दमकलें बुला ली गईं। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ।
काठ बाजार में दो सौ से अधिक दुकानें हैं। आग की शुरुआत राम द्वार के पास की दुकानें से हुई। माना जा रहा है कि ट्रांसफारमर से निकली चिंगारी से आग पास की दुकानों में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। सुबह पौने चार बजे बाजार में सोने वाले दुकानदारों और मजदूरों को इसकी जानकारी हुई तो भगदड़ मच गई। उन्होंने अपनी दुकानों से सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
आग लगने के बाद भी काफी देर तक विद्युतापूर्ति सुचारू रहने से बिजली के तारों में भी आग लग गई। साढ़े चार बजे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचना शुरू हो गईं। आग की विकरालता को देखते हुए आगरा और मैनपुरी से भी दमकलें मंगाई गईं।
तड़के साढ़े चार बजे तक आग की लपटें 20 फीट से भी ऊपर तक उठ रही थीं। जिससे अयोध्या जी के निकट बने कृष्णा भवन की दूसरी मंजिल के जंगलों में आग लग गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक आग रह-रह कर भड़क रही थी।
- यूपी में अब फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य: कोचिंग, मॉल और अस्पतालों को NOC के बिना नहीं मिलेगी बिजली और व्यापार की सुविधा - June 27, 2026
- इस्तीफे के पीछे की ‘हरिद्वार स्क्रिप्ट’: क्या बढ़ते दबाव और किरकिरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े चेहरों ने छोड़ा पद? - June 27, 2026
- देवरिया से सीएम योगी की विपक्ष को चुनौती: बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें - June 27, 2026