विजयदशमी कहिए या दशहरा, इस वक्त अपने सनातन धर्म में और भारतवर्ष की संस्कृति में झांझी और टेसू की कहानी बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह कहनी हम सभी लोगों ने न केवल सुनी है बल्कि गाया भी है। उसके साथ खेले भी हैं। धीरे-धीरे अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई चीज पाश्चात्य की दौड़ में विलुप्त हो रही है। अगर हम जाग्रत न हुए तो टेसू और झांझी सिर्फ कहानी में रह जाएंगे।
आज मैं आपके समक्ष एक विचार रख रहा हूँ कि अगर आप अपने आसपास बच्चों को झांझी और टेसू ले जाते हुए या उसका गीत गाते हुए सुनें तो अपने को रोक कर उन्हें कुछ न कुछ दक्षिणा अवश्य दें। इससे विलुप्त होती परंपरा में दोबारा जान आ सकती है। अगर आप मेरे विचारों से सहमत हों तो अपने पास एक हफ्ता कुछ खुले रुपए जरूर रखें। झांझी और टेसू लेकर आने वालों का रुपये देकर उत्साह बढ़ाएं।
राजीव गुप्ता जनस्नेही
लोकस्वर, आगरा
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026
- ‘पहले चंदा, फिर वोट और अब मजदूरों के हक की चोरी’: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बीजेपी पर बड़ा हमला - October 16, 2026