Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा 29 और 30 जनवरी को आगरा में हाइब्रिड कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में उपलब्ध होगी। इस कार्यशाला में देश के सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व होने के साथ-साथ 54 देशों के लोगों का भाग लेना निश्चित कर दिया गया है।
इस संबंध में हुई बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। नई जिम्मेदारियां भी बांट दी गई है। अतिथियों के रहने और यातायात से संबंधित सभी सुविधाओं का भी उचित बंदोबस्त किया जा रहा है।
बैठक में ब्रिगेडियर मनोज कुमार, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कर्नल जीएम खान, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रजनीश त्यागी, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, गौरी शंकर सिकरवार, ठाकुर पवन सिंह, डीएस तोमर, गजेंद्र तोमर, अतुल्य चंद्र सरीन की उपस्थिति रही।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026